कुरसाकांटा: एसएसबी और कृषि विभाग की संयुक्त कार्रवाई में नेपाल सीमा पर यूरिया तस्करी की बड़ी साजिश नाकाम, 105 बोरी यूरिया खाद जब्त
भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 52वीं वाहिनी और कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डुमरिया क्षेत्र से 105 बोरी यूरिया जब्त की है। यह छापेमारी गुरुवार को की गई, जिसमें नेपाल तस्करी की तैयारी में लगे लोगों की साजिश को विफल किया गया। सूत्रों के मुताबिक, यह यूरिया तस्करी के लिए सीमा के पास जमा की गई थी। कार्रवाई के बाद इलाक