कुरसाकांटा: कुर्साकांटा के हत्ता चौक पर महागठबंधन ने बिहार बंद के तहत जोरदार प्रदर्शन किया, टायर जलाकर आगजनी और नारेबाजी की
कुर्साकांटा प्रखंड के हत्ता चौक पर बुधवार को राजद प्रखंड अध्यक्ष मुश्ताक अली के नेतृत्व में महागठबंधन ने बिहार बंद के तहत जोरदार प्रदर्शन किया। टायर जलाकर आगजनी और नारेबाजी करते हुए नेताओं ने वोटर सूची घोटाले को लोकतंत्र पर हमला बताया। राजद नेता राकेश विश्वास और पूर्व प्रत्याशी शत्रुघ्न मंडल ने सरकार पर साजिश का आरोप लगाते हुए सड़क से सदन तक संघर्ष की चेताव