कुरसाकांटा: बेंगलुरु में तीन मंजिला इमारत से गिरकर लैलोखर गरैया निवासी मजदूर की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम
अररिया जिले के कुर्साकांटा प्रखंड अंतर्गत लैलोखर गरैया पंचायत वार्ड संख्या-02 निवासी इमामुल (पिता मोहम्मद वारिस) की बेंगलुरु के चामंडी नगर में एक हादसे में मौत हो गई। मृतक तीन मंजिला इमारत में पेंट का काम कर रहा था, तभी रस्सी वाला झूला टूट जाने से वह तीसरी मंजिल से नीचे गिर पड़ा। घटना के बाद आनन-फानन में उसे बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां