कुरसाकांटा: कुर्साकांटा में मतदाता पुनरीक्षण अभियान तेज, बीएलओ कर रहे घर-घर सर्वे
कुर्साकांटा में मतदाता पुनरीक्षण अभियान तेज, बीएलओ कर रहे घर-घर सर्वे।आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान पूरे जोर-शोर से चल रहा है। शुक्रवार सुबह से ही बीएलओ सभी पंचायतों में घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरित कर रहे हैं और फॉर्म भरने में लोगों की मदद कर रहे हैं।अभियान की निगरानी प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी नेहा कुमारी खुद से कर रहे हैं