हरदोई: कटियामऊ की ग्राम प्रधान सुशीला देवी ने गांव के ही दो लोगों पर लगाया मारपीट करने का आरोप,एसपी से की शिकायत
Hardoi, Hardoi | Jul 15, 2024 कछौना थाना क्षेत्र के कटियामऊ निवासी ग्राम प्रधान सुशीला देवी ने एसपी को एक शिकायती पत्र देते हुए गांव के राजेश सिंह व पप्पू पाल पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। ग्राम प्रधान ने बताया कि इन लोगों के द्वारा एक बुजुर्ग की पिटाई की जा रही थी और जब उनके द्वारा बीच बचाव किया तो इन लोगों ने ग्राम प्रधान सुशीला देवी के साथ मारपीट की गई जिसमें उनका चोटे भी आई।