हरदोई: केखाई गांव में करंट लगने से छत से नीचे गिरी छत पर कपड़े सुखाने गई महिला, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
Hardoi, Hardoi | Jul 15, 2024 हरपालपुर थाना क्षेत्र के केखाई गांव निवासी कन्हैयालाल की पत्नी सुखरानी छत पर कपड़े सुखाने के लिए गई थी और वहां पर छत से निकले बिजली के तार से करंट की चपेट में आने से वह छत से नीचे जा गिरी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई परिजनों द्वारा घायल सुखरानी को सीएचसी हरपालपुर ले जाया गया वहां से चिकित्सकों ने उसे हरदोई के जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।