हरदोई: विकास खण्ड बावन के बाढ़ प्रभावित ग्राम औहदपुर का डीएम ने किया भ्रमण,बोले- पीड़ितों को हर सहायता दी जा रही
Hardoi, Hardoi | Jul 15, 2024 डीएम ने सुबह विकास खण्ड बावन के बाढ़ प्रभावित ग्राम औहदपुर का भ्रमण किया। उन्होंने ग्रामवासियों से उनकी बाढ़ से उपजने वाली समस्याओं की जानकारी ली। सम्बंधित प्रधान सचिव व लेखपाल को निर्देशित किया की निरंतर प्रभावित लोगों की सहायता के लिए क्षेत्र में रहें। स्थानीय लेखपाल को निर्देशित किया कि ऐसे लोगों की सूची बनायें जिनके घर भोजन पकाने की व्यवस्था नहीं है।