हरदोई: पुलिस कार्यालय में नवागत पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने की जनसुनवाई
Hardoi, Hardoi | Jul 15, 2024 सोमवार सुबह 11 बजे से 1 बजे तक पुलिस कार्यालय में नवागत पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन द्वारा जनसुनवाई की गई। इस दौरान अपनी शिकायत लेकर आये लोगों ने शिकायती पत्र एसपी को दिए।बता दें कि पुलिस अधीक्षक श्री जादौन ने रविवार रात अपना कार्यभार ग्रहण किया है और आज पहली बार अपने कार्यालय में बैठकर सभी शिकायतकर्ताओं की शिकायतों को एक एक कर सुना।