हरदोई: गुप्ता कॉलोनी नई बस्ती में मोबाइल पर बात करने के बाद युवती ने घर के अंदर पंखे से फंदा लगाकर की आत्महत्या
Hardoi, Hardoi | Jul 15, 2024 शहर के मोहल्ला गुप्ता कॉलोनी नई बस्ती में एक युवती ने घर के अंदर पंखे के कुंडे में दुपट्टे के फंदे से लटक कर जान दे दी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।कोतवाली शहर के गुप्ता कॉलोनी नई बस्ती निवासी राजमोहन शुक्ला की 18 वर्षीय पुत्री अंजू शुक्ला की एक साल से शादी की बाते बावन चुंगी निवासी एक युवक के साथ चल रही थी।