धनवार: दुर्गा पूजा की तैयारियां हुई तेज, नप अध्यक्ष ने मेला प्रांगण का किया निरीक्षण
आगामी दुर्गा पूजा को लेकर धनवार नगर पंचायत में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। शुक्रवार की सुबह नगर पंचायत अध्यक्ष विनय संथालिया ने वार्ड पार्षदों एवं पूजा महासमिति के सदस्यों के साथ मेला प्रांगण का निरीक्षण किया।