दतिया: पूर्व गृहमंत्री ने सीतापुर गांव में ₹14.90 लाख के 2 नए ट्रांसफार्मर और केबलीकरण कार्य का किया उद्घाटन
Datia, Datia | May 3, 2026 मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा दतिया के ग्राम ग्राम सीतापुर में पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों की मौजूदगी में रविवार शाम साढ़े 05 बजे विकास कार्यों का उद्घाटन किया। इस दौरान गांव में दो नवीन विद्युत ट्रांसफार्मर एवं नए केबलीकरण कार्य का उद्घाटन किया गया। इन कार्यों की अनुमानित लागत राशि 14 लाख 90 हजार रुपये बताई गई है।