जमुई: सुग्गी गांव से ALTF की टीम ने झाड़ी में छुपाकर रखे 68 लीटर अंग्रेजी शराब को किया बरामद, तस्कर फरार
Jamui, Jamui | Oct 10, 2024 एसपी चंद्रप्रकाश के निर्देश पर गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार की रात करीब 9:00 ALTF प्रभारी मनोज सिन्हा की टीम द्वारा सुग्गी गांव में छापेमारी कर झाड़ी में छुपा कर रखे गए 68 लीटर अंग्रेजी शराब को बरामद किया है। हालांकि पुलिस को देख शराब तस्कर फरार हो गया, लेकिन फरार शराब तस्कर की पहचान कर ली गई है, जिसकी तालाश की जा रही है।