जमुई: आदिशक्ति मां कालरात्रि की पूजा, पंचमंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना
Jamui, Jamui | Oct 9, 2024 नवरात्रि में श्रद्धालु अधिष्ठात्री मां दुर्गे की आराधना में डूबे हुए हैं। बुधवार को नवरात्रि का उपवास व्रत रखकर माता रानी के आराधना में श्रद्धालु लीन हैं। पूरा इलाका भक्ति गीतों से गूंजने लगा है। देर शाम 6:00 बजे से सभी पूजा पंडाल रंग बिरंगे लाइट से जगमगा उठा है। पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई है। देर रात्रि माँ दुर्गे का पट खोला जाएगा।