जमुई: जमुई में प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों के खिलाफ सख्ती दिखाई, जेसीबी और बुलडोजर से हटाया गया अतिक्रमण
Jamui, Jamui | Oct 9, 2024 दुर्गा पूजा को लेकर शहर में लगातार जाम की समस्या उत्पन्न होने व माइकिग कराने के बावजूद अतिक्रमणकारियों द्वारा सड़कों पर से अतिक्रमण नहीं हटाने को लेकर बुधवार को डीएम अभिलाषा शर्मा के निर्देश पर बुधवार को 2 बजे से शाम 6 बजे तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस मौके पर कार्यपालक पदाधिकारी डॉ प्रियंका गुप्ता, बीडियो अभिनव मिश्रा व थाना की पुलिस मौजूद रहे।