भिनाय: केरोट में 11केवी बिजली लाइन का टूटा तार, करंट की चपेट में आने से एक गाय की हुई मौत, तार जमीन पर गिरा
ग्राम केरोट में गुरुवार को सुबह करीब 10 बजे 11 केवी बिजली लाइन का तार टूटने से करंट की चपेट में आकर एक गाय की मौत हो गई।यह घटना तब हुई जब विद्युत ट्रांसफार्मर में आग लगने के कारण तार टूटकर जमीन पर गिर गया।स्थानीय प्रशासन ने घटना का संज्ञान लिया,ग्रामीणों ने विभिन्न मांग के साथ पशुपालक को स्थानीय बिजली विभाग से मुआवजा देने की मांग भी की है।