जमुई: सिकंदरा में मवेशी चराने को लेकर पड़ोसियों ने एक व्यक्ति को मारकर किया घायल, उसे सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Apr 20, 2026 सिकंदरा में मवेशी चराने के रंजिश में पड़ोसियों ने रंजीत पासवान को पीट कर बुरी तरह घायल कर दिया। परिजन द्वारा घायल रंजीत पासवान को रविवार की देर रात 10:30 बजे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। उंसके बाद घायल रंजीत पासवान द्वारा सोमवार की सुबह घटना की जानकारी पुलिस को दी गई और आरोपितों पर कार्रवाई की मांग की गई है।