ऊन: गौकशी में संलिप्तता के आरोपी मंसूरा के 3 लोगों को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत किया गया निरूद्ध
Un, Shamli | Apr 23, 2026 गुरूवार की सुबह 10 बजे मिली जानकारी के मुताबिक 9 दिसंबर 2025 को झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव मंसूरा से पुलिस ने 2 लोगों को मुठभेड़ के बाद अवैध हथियार, पशु कटान व गौवंश के अवशेष के साथ गिरफ्तार किया था, जबकि आरोपियों के 5 साथी फरार हो गए थे। पुलिस ने बताया कि इस मामले में मंसूरा निवासी इंसार, आरिफ व शराफत को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम में निरूद्ध किया गया है।