आनंदपुरी: आनंदपुरी थाना पुलिस ने ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-02 के तहत चार स्थायी वारंटियों को किया गिरफ्तार
बांसवाड़ा जिले में चलाए जा रहे ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-02 के तहत पुलिस ने अलग-अलग मामलों में दो वर्ष से अधिक समय से फरार चल रहे चार स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक उदयपुर रेंज के निर्देश एवं जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी के मार्गदर्शन में की गई।