नबीनगर: पुरहरा से कार में भारी मात्रा में टनाका देशी शराब बरामद, तस्कर गाड़ी छोड़कर फरार
नवीनगर प्रखंड अंतर्गत टंडवा थाना पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुरहरा गांव के समीप से एक कार में भारी मात्रा में देशी शराब बरामद की है। पुलिस की कार्रवाई के दौरान शराब तस्कर कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कार को जब्त कर उसमें रखी शराब को विधिवत जब्त कर लिया है। फरार तस्कर की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी