लोहरदगा: नौडीहा मोड़ के समीप सड़क दुर्घटना में एक कि मौत एक गंभीर
बुधवार देर शाम हुई दो बाइक की टक्कर में जहां एक बाइक सवार की मौत हो गई है वहीं एक अन्य बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया है।घायल बाइक सवार की पहचान सदर थाना क्षेत्र के जयनाथपुर निवासी करमा नायक के 35 वर्षीय पुत्र रोहित नायक के रूप में हुई है जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है, वहीं मृत की पहचान कुंदो गांव निवासी रामेश्वर बैठा के 45 वर्षीय पुत्र बरतू बैठा।