लोहरदगा: बीमार सिपाही को ड्यूटी लगाने वाले सार्जेंट मेजर व डे मुंशी सस्पेंड
लोहरदगा जिले में 5 जून को हुए एएसआई धर्मेंद्र सिंह हत्याकांड मामले में पुलिस की बड़ी करवाई देखने को मिली है। रांची रेंज के डीआईजी अनूप बिरधने ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लोहरदगा एसपी हारिस बिन जमां की रिपोर्ट पर लोहरदगा पुलिस लाइन के सार्जेंट मेजर शेरू कुमार रंजन को सस्पेंड कर दिया है और सार्जेंट मेजर पर विभागीय कार्रवाई का भी आदेश दिया है।