लोहरदगा: जुड़नी गांव में एक युवक को सांप ने काटा, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
लोहरदगा जिला के सेरेंगदाग थाना क्षेत्र के जुड़नी गांव में एक युवक सर्पदंश से गंभीर हो गया। जिसे निजी वाहन से इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल लाया गया है। जहां पर युवक का इलाज चल रहा है। बताया जाता है कि लोहरदगा जिला के सेरेंगदाग थाना क्षेत्र के जुड़नी गांव निवासी सुका असुर का पुत्र विजय असुर (25 वर्ष) घर के बाहर बैठ कर मोबाइल से बात कर रहा था।