लोहरदगा: बरवाटोली में यात्री बस और ट्रैक्टर
के बीच हुई टक्कर, बाल बाल बचे यात्री
लोहरदगा शहरी क्षेत्र के बरवाटोली के समीप बुधवार की अहले सुबह यात्री बस और ट्रैक्टर के बीच टक्कर हो गई। हालांकि इस दुर्घटना में बस में सवार यात्री बाल-बाल बच गए। घटना की सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बस में सवार सभी यात्री ओडिशा के झारसुगड़ा से डाल्टनगंज जा रहे थे।