लोहरदगा: कैरो में पत्थर से कूचकर की गई नाबालिग की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
लोहरदगा जिले के कैरो थाना के क्षेत्र सढ़ाबे गांव में एक नाबालिग की हत्या का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। पत्थर से कूचकर किशोरी की हत्या की गई है. किशोरी के चेहरे पर पत्थर से कई वार किए गए हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल भेज दिया है। इस मामले में परिजनों का बयान भी दर्ज किया जा रहा है।