चकरनगर: कस्बा चकरनगर में पुलिस ने शराब की दुकानों का किया निरीक्षण, गद्दीदारों को दी सख्त हिदायत
थाना पुलिस ने सोमवार देर शाम करीब 8 बजे पैदल गश्त के बाद स्थानीय कस्बा में शराब की दुकानों का निरीक्षण किया।इस दौरान स्टॉक रजिस्टर से लेकर शराब की बोतलों के बारकोड आदि का मिलान किया।सब कुछ ठीक ठाक पाया गया।लेकिन गद्दीदार को थानेदार बलराम मिश्रा ने नसीहत दी है कि ठेका के पास कोई भी शराबी शराब पीता नजर नहीं आना चाहिए साथ ही समय पर दुकान खुलना व बंद होना चाहिए।