एत्मादपुर: पत्नी के घरेलू उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए उकसाने वाले अभियुक्त को आगरा न्यायालय ने 7 वर्ष के कठोर कारावास की सुनाई सजा
Etmadpur, Agra | Jul 19, 2025 अवैध संबंधों के कारण पत्नी का घरेलू उत्पीड़न करने व आत्महत्या के लिए उकसाने वाले अभियुक्त को आगरा न्यायालय ने 7 वर्ष के कारावास व 1500 रुपए के अर्थ दंड से दंडित किया है, ऑपरेशन कनविक्शन के तहत थाना बरहन पुलिस, कोर्ट पैरोकार, अभियोजन तथा मॉनिटरिंग सेल ने पैरवी करते हुए सही तथ्यों पर गवाहों की गवाही न्यायालय के समक्ष कराई।