एत्मादपुर: पोईया चौराहा स्थित कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस का रिसाव, मची अफरा-तफरी, फायर विभाग ने पाया काबू
Etmadpur, Agra | Jul 18, 2025 थाना खंदौली क्षेत्र के अंतर्गत पोईया चौराहा स्थित उजाला कोल्ड स्टोरेज में उस समय हड़कंप मच गया, जब अमोनिया गैस का रिसाव होने लगा, बताया जा रहा है कि कोल्ड स्टोरेज में गैस कंट्रोलिंग के लिए जरूरी बाल नहीं लगाया गया था, जिससे बड़ी लापरवाही सामने आई है, सूचना पर फायर विभाग की टीम पहुंची, घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद गैस के रिसाव पर काबू पाया।