पटेरा में बीज वितरण व्यवस्था सुधारने अधिकारियों ने संभाली कमान
=
पटेरा में बुधवार को बीज वितरण के दौरान सामने आई अव्यवस्था के बाद गुरुवार को किसानों को व्यवस्थित तरीके से बीज उपलब्ध कराने के लिए अधिकारियो ने वितरण व्यवस्था की निगरानी अपने हाथ में ली।
दमोह से सहायक संचालक कृषि विभाग जे.एल प्रजापति पटेरा स्थित कृषि कार्यालय पहुंचे और बीज वितरण व्यवस्था का जायजा लिया। किसानों की सुविधा एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए पटेरा पुलिस बल के साथ राजस्व विभाग के पटवारी और कोटवार भी तैनात रहे। अधिकारियों की मौजूदगी में किसानों को व्यवस्थित तरीके से बीज वितरण कराने के प्रयास किए गए।
Damoh, Madhya Pradesh | Oct 29, 2026