सेवा संकल्प अभियान
सेवा ज्योति यात्रा आयोजित की गई
सेवा संकल्प सभा में प्रधानमंत्री श्री मोदी का उद्बोधन देखा सुना गया
#सेवा_संकल्प_अभियान के अंतर्गत मंदसौर जिले में #सेवा_ज्योति_यात्राएं 7 अक्टूबर को आयोजित की गई। विभिन्न मार्गो से होकर सेवा ज्योति यात्राएं जिला मुख्यालय कार्यक्रम स्थल पर पहुंची । जहां पर सेवा संकल्प सभा आयोजित हुई। इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन का लाइव प्रसारण देखा सुना गया। इसके पश्चात सेवा ज्योति यात्राऐ विभिन्न विधानसभा क्षेत्र की ओर रवाना हुई।
सेवा ज्योति यात्रा के दौरान जिला जनसंपर्क विभाग द्वारा विकास पुस्तिकाओं का वितरण भी किया गया। इस दौरान शासन की योजनाओं की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर श्री सुरेश आर्य, गरोठ विधायक श्री चंदरसिंह सिसौदिया, सुवासरा विधायक श्री हरदीप सिंह डंग, जिला योजना समिति सदस्य श्री राजेश दीक्षित, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा विजय पाटीदार, श्री यशपाल सिंह सिसौदिया, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती मनुप्रिया यादव, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रमादेवी गुर्जर, कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह, पूर्व विधायक देवीलाल धाकड़, श्री राधेश्याम पाटीदार, श्रीमती प्रियंका मुकेश गिरी गोस्वामी, श्री मदनलाल राठौर, श्री नानालाल अटोलिया, श्री धीरज पाटीदार, श्री मुकेश काला, आदि उपस्थित थे।
#Mandsaur
#मंदसौर