रायडीह: ग्राम शिक्षा समिति बेंदवा कोना के द्वारा पांच दिवसीय ट्रिपल खस्सी हॉकी टूर्नामेंट प्रारंभ, थाना प्रभारी रहे मुख्य अतिथि
Raidih, Gumla | Sep 4, 2024 रायडीह प्रखंड अंतर्गत कोब्जा पंचायत के हीराधाम खेल मैदान में बेंदवा कोना ग्राम शिक्षा समिति के तत्वाधान में शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर पांच दिवसीय ट्रिपल खस्सी हॉकी टूर्नामेंट प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि सुरसांग थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह के द्वारा किया गया। उन्होंने कहा हॉकी राष्ट्रीय खेल है इसका उद्देश्य तभी पूरा होगा जब भाईचारा के साथ खेला जाए।