रायडीह: लौकी जमगई के समीप शराब के नशे में अनियंत्रित होकर बाइक से गिरने से दो वर्षीय मासूम सहित तीन लोग घायल
Raidih, Gumla | Sep 1, 2024 रायडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत लौकी जमगई गांव के समीप बाइक से अनियंत्रित होकर गिरने से दो युवक सहित दो वर्षीय बच्ची घायल हो गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रायडीह में इलाज के बाद तीनों को सदर अस्पताल भेज दिया गया। तीनों एक ही बाइक में सवार होकर जमगई गांव गए थे। जहां दोनों युवक ने शराब का सेवन कर लिया। लौटने के क्रम में अनियंत्रित होकर बाइक से गिर गए।