रायडीह: कसीरा नवा टोली में दो लोगों के बीच मारपीट में एक ने टांगी से काट कर किया गंभीर रूप से घायल, रिम्स रेफर
Raidih, Gumla | Sep 3, 2024 रायडीह प्रखंड के सुरसांग थाना क्षेत्र अंतर्गत कसीरा नवा टोली गांव में दो लोगों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इसके बाद गांव के ही विश्वनाथ ने 20 वर्षीय युवक को टांगी से सिर में मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना में उसका एक कान भी कट गया। टांगी से काटे जाने के बाद उसका काफी खून बह गया। सदर अस्पताल में इलाज के बाद घायल को रिम्स रेफर किया गया।