लोहारू: ढिगावा कस्बे में नशे के खिलाफ पुलिस, प्रशासन और ग्रामीणों की संयुक्त बैठक आयोजित
ढिगावा कस्बे में नशे के बढ़ते प्रकोप पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस-प्रशासन द्वारा ग्रामीणों के सहयोग से एक महत्वपूर्ण जागरूकता बैठक आयोजित की गई। बैठक में लोहारू डीएसपी संजीव गौड़ व थाना प्रभारी अशोक कुमार विशेष रूप से मौजूद रहे।