केवलारी: ग्राम खापा बन्देली में निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक में डूबने से दो जुड़वा बच्चों की मौत
Keolari, Seoni | Jul 5, 2025 ग्राम खापा बन्देली में घर के निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक के पानी में डूबने से दो जुड़वा बच्चो की हुई मौत थाना केवलारी के अन्तर्गत आने वाले ग्राम खापा बन्देली में घर में निमार्णाधीन सेप्टिक टैंक में भरे पानी में डूबने से दो जुडवा बच्चों की मौत हो गयी। खबर लगते ही टी आई एसएस रामटेकर थाना केवलारी घटना स्थल में पहुंचकर शव पंचनामा कार्यवाही की तथा शव का पीएम कराया