अटरू: अटरू में ज़मीन पैमाईश पर प्रशासन पूरे दलबल के साथ पहुँचा, विवाद को टाला
Atru, Baran | Jun 4, 2026 लक्ष्मीपुरा में 16 बीघा जमीन विवाद को लेकर प्रशासन और पुलिस रही मुस्तैद, पैमाइश करवाई गई अटरू, 4 जून। अटरू उपखंड क्षेत्र के अन्ताना रोड स्थित लक्ष्मीपुरा गांव के सामने 16 बीघा कृषि भूमि को लेकर चल रहे विवाद के मामले में गुरुवार को प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में जमीन की पैमाइश करवाई गई। मामले की संवेदनशीलता तथा दो बड़े समाजों के आमने-सामने आने की आशंका थी