महोबा: कबरई थाना समाधान दिवस में एसपी शशांक सिंह ने सुनीं फरियाद, दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
Mahoba, Mahoba | Jun 27, 2026 थाना समाधान दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह ने थाना कबरई में जनसुनवाई कर फरियादियों की शिकायतें सुनीं। उन्होंने राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम बनाकर शिकायतों के त्वरित, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। वहीं जनपद के अन्य थानों पर भी समाधान दिवस आयोजित कर शिकायतों की सुनवाई की गई।