हज़ारीबाग: पुलिस केंद्र हजारीबाग का औचक निरीक्षण, एसपी ने दिए सख्त निर्देश
हजारीबाग पुलिस अधीक्षक ने पुलिस केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान परिचारी परिवार कार्यालय, परिवहन शाखा, जी.पी. कार्यालय, कोत एवं मैगजीन गार्ड की कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई। एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों को कार्यालय कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही परेड मैदान का निरीक्षण कर साफ-सफाई एवं व्यवस्था दुरुस्त रखने पर जोर दिया।