बांसवाड़ा: सज्जनगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में 15 वर्षीय अविवाहित नाबालिग ने दिया बच्चे को जन्म, पुलिस जांच में जुटी
बांसवाड़ा जिले के सज्जनगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 15 वर्षीय अविवाहित नाबालिग किशोरी ने एक बच्चे को जन्म दिया है। यह घटना तब उजागर हुई जब किशोरी को प्रसव पीड़ा होने पर सज्जनगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।जानकारी के अनुसार, किशोरी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक बच्चे को जन्म दिया।