बांसवाड़ा: शहर के गांधी मूर्ति पर PM के दौरे को लेकर भाजपा संगठन ने लोगों को पीले चावल देकर सभा का न्यौता दिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 सितंबर को बांसवाड़ा जिले के नापला गांव स्थित परमाणु बिजली घर पर दौरे को लेकर भारतीय जनता पार्टी संगठन की ओर से मंगलवार शाम 6:30 बजे लोगों को पीले चावल देकर सभा में शामिल होने के लिए घर-घर जाकर न्यौता दिया जा रहा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।