अनूपगढ़: रेलवे विभाग ने अनूपगढ़ चूना फाटक के रास्ते को किया बंद, 6 ग्राम पंचायतो के ग्रामीणों को होगी परेशानी
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamasya nis:value=jansamasya nis:enabled=true nis:link/>
रेलवे उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार रेलवे विभाग के द्वारा सोमवार दोपहर 3 बजे अनूपगढ़ चुना फाटक के मार्ग को बंद कर दिया गया है जिससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। ग्रामीणों ने बताया कि यह रास्ता आजादी से पहले का है और रेलवे विभाग के द्वारा इस रास्ते को बंद कर देने से 6 ग्राम पंचायत के लगभग दो दर्जन गाँवो के ग्रामीणों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।