अनूपगढ़: अनूपगढ़ के वार्ड-35 के वार्ड वासियों ने नशे की रोकथाम के लिए SHO को सौंपा ज्ञापन
अनूपगढ़ के वार्ड नंबर 35 के वार्ड वासियों के द्वारा आज सोमवार शाम 4 बजे अनूपगढ़ पुलिस थाने में थाना अधिकारी ईश्वर जांगिड़ को ज्ञापन सौंपा गया है। वार्ड वासियों ने जानकारी देते हुए बताया कि अनूपगढ़ थाना अधिकारी को ज्ञापन सौंप कर मांग की गई है कि वार्ड में बिक रहे नशे पर तुरंत प्रभाव से रोक लगाई जाए तथा जो व्यक्ति बेच रहे है उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।