अनूपगढ़: अनूपगढ़ के गांव 4 एमएसआर सहित अन्य स्थानों पर लगी आग
रात आई तेज आंधी से काफी नुकसान हुआ है। एसएचओ ईश्वर जांगिड़ ने आज रविवार 8 बजे बताया कि गांव 71 जीबी के ईंट भट्ठे व गांव 4 एमएसआर में एक खेत में पड़ी तूड़ी में आग लगी,रामसिंहपुर के पास 20 एएस के एक खेत में तूड़ी में तथा 54 जीबी ईंट भट्ठे पर आगजनी की घटना सामने आई है। अनूपगढ़ के वार्ड नंबर 28 सहित अन्य स्थानों पर विद्युत पोल टूटे है। गाँवो में काफी पेड़ टूटे हैं।