अनूपगढ़: अनूपगढ़ के अंबेडकर सर्किल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बुजुर्ग व्यक्ति गंभीर घायल हुआ
अनूपगढ़ के अंबेडकर सर्किल के पास आज सोमवार दोपहर लगभग 3बजे अज्ञात वाहन ने एक बुजुर्ग व्यक्ति को टक्कर मार दी और अज्ञात वाहन चालक वाहन को लेकर मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल को भाजपा नगरमंडल के पूर्व अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने अनूपगढ़ के सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां उसे हायर सेंटर रैफर कर दिया गया गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है।