अनूपगढ़: अनूपगढ़ पुलिस ने वार्ड नंबर 13 से लड़की को परेशान करने के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलिस ने लड़की को परेशान करने के मामले में वार्ड नंबर 13 से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसएचओ ईश्वर जांगिड़ ने आज रविवार दोपहर 12 बजे बताया कि लड़की के द्वारा शिकायत दर्ज करवाई गई थी। लड़की की शिकायत के आधार पर हेड कांस्टेबल विनोद कुमार और उनकी टीम को मौके पर भेजा गया और आरोपी बलजीत सिंह पुत्र कुलविंदर सिंह निवासी वार्ड नंबर 10 को गिरफ्तार किया गया है।