गाज़ियाबाद: अखिल भारतीय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष को धमकी देने वाले एक आरोपी को नंदग्राम पुलिस ने साई एनक्लेव से किया गिरफ्तार
गाजियाबाद के थाना नंदग्राम पुलिस ने अखिल भारतीय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष को जान से मारने की धमकी देने वाले एक अभियुक्त दीपक को गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष नंदग्राम ने बताया की बीती 29 अप्रैल 2024 को शिवा तोमर को फोन के माध्यम से जान से मारने की धमकी दी गई थी, जिसके बाद सर्विलांस के माध्यम से दीपक को ट्रेस करके गिरफ्तार किया गया है।