शिवहर: डुब्बा पुल के पास दो टेम्पो की आमने-सामने की टक्कर, पांच लोग घायल, अस्पताल में भर्ती
पिपराही थाना क्षेत्र के डुब्बा पुल के समीप मंगलवार दोपहर 12 बजे भीषण सड़क हादसा हुआ है. जहां दो टेम्पू के बीच आमने सामने की भीषण टक्कर हुई है. जिसमे पांच लोग बुरी तरह से घायल हो गयी है. घटनास्थल पर पिपराही थाना, डायल-112, टाइगर मोबाइल पहुँचकर स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया है. जहां डॉ ने सभी को SKMCH मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया है।