शिवहर: सोमवार देर रात आंधी-तूफान के साथ बारिश, ग्रामीण क्षेत्र में 10 घंटे से बिजली गुल
जिला में सोमवार देर रात 9:30 बजे आंधी तूफान के साथ बारिश हुई है. बारिश से भीषण गर्मी से राहत मिली है तो वहीं दूसरी ओर 10 घंटा से ग्रामीण क्षेत्र में बिजली सेवा पूरी तरह से ठप है. विद्युत कार्यपालक अभियंता छविंद्र प्रसाद सिंह बताया कि रात हुई तेज आंधी तूफान के साथ बारिश से कुछ स्थानों पर बिजली की समस्या उत्पन्न हुई है. ठीक कर जल्द बिजली सप्लाई कर दी जाएगी।