चित्तौड़गढ़। रविवार को ओछड़ी पुलिया पर रोडवेज उड़नदस्ते की कार्रवाई यात्रियों पर भारी पड़ी। चित्तौड़गढ़ डिपो की बस को 10 मिनट से अधिक रोककर 60 यात्रियों के टिकट जांचे गए। जांच में सभी टिकट वैध मिले, कोई अनियमितता नहीं पाई गई। फिर भी बस रोके रखने से यात्रियों को देरी झेलनी पड़ी।