कोटवा: शिवधर अनूठा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार से जनगणना के लिए प्रशिक्षण सत्र की शुरुआत हुई
शिवधर अनूठा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार से जनगणना को लेकर प्रशिक्षण सत्र की शुरुवात बीडीओ चिरंजीवी पांडेय द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। बीडीओ ने बताया कि 16 अप्रैल से 24 अप्रैल तक प्रशिक्षण चलेगा। इसको लेकर कुल 64 प्रवेक्षक व 341 प्रगणक प्रशिक्षण लेंगे। जो घर घर जाकर डेटा संग्रह व डिजिटल फॉर्म भरेंगे। इसको लेकर पूरी तरह गोपनियता बरती जाएगी।