भोरे: आइसा -आरवाईए की जांच में पीएमश्री विद्यालय में मिली खामियां, 2300 छात्रों के लिए मात्र 33 शिक्षक 12 कमरे हैं विद्यालय मे
स्कूल ठीक करो, शिक्षा सुधारो अभियान के तहत शुक्रवार को आइसा और आरवाईए के प्रतिनिधिमंडल ने प्रखंड मुख्यालय में स्थित गांधी स्मारक उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में बुनियादी सुविधाओं की बदहाल स्थिति सामने आई।महिला शौचालय का गेट टूटा हुआ मिला। पता चला कि विद्यालय परिसर सड़क से करीब 2-3 फीट नीचे होने के कारण बरसात के दि